इस पोस्ट में आपको ( UPSC CSE Syllabus for Prelims and Mains Exam in Hindi ) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम मिलेगा | हमने यह पोस्ट उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार की है जिन्होंने अभी UPSC CSE or UPSC IAS परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया है |
इस लेख के माध्यम से आपको UPSC CSE Prelims General Studies Paper 1 & 2, UPSC CSE Mains Exam का सिलेबस संक्षिप्त में बताया जायेगा | परीक्षा के डिटेल्ड सिलेबस के लिए हमने इस पोस्ट के अंत में लिंक दिए हुए हैं जिनसे आप प्रत्येक विषय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |
सिविल सेवा परीक्षा 3 चरणों में संपन्न होती है
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims )
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षाात्कार (Interview)
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पेपर 1 (200) + पेपर 2 (200) = 400 अंकों की होती है जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर (General Studies 1) प्रथम और सामान्य अध्ययन पेपर द्वितीय (CSAT) के दो अनिवार्य पेपर होते हैं, यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी। ध्यान रखें, प्रीलिम्स केवल एक छंटनी परीक्षा है, इसके अंक पूरी परीक्षा के ओवर आल अंकों में नहीं जोड़े जाते हैं |
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स के सामान्य अध्ययन Paper II (जो बोल-चाल के भाषा में CSAT (General Aptitude) कहलाने लगा है) में 33% अंक योग्यता निर्धारित किया है | इसका यह अर्थ यह है कि इसके अंक प्रीलिम्स (prelims) के पूर्णांक में नहीं जोड़े जायेंगे | प्रीलिम्स परीक्षा के कुल अंकों में केवल पेपर 1 के अंक ही जोड़े जायेंगे |
यदि आप पहले पेपर के मूल्यांकन के आधार पर उस साल के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर जाते हैं तो सिविल सर्विसेज की मेंस परीक्षा (Mains Exam) में आपका प्रवेश होगा, पर शर्त यही है कि पेपर 2 में कम से कम 200 का 33 प्रतिशत (66 अंक) अवश्य लाना होगा नहीं तो मेंस परीक्षा में आपको प्रवेश नहीं दिया जायेगा |
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र पैटर्न:
(UPSC CSE Prelims Exam Paper Pattern in Hindi)
पेपर | भाषा | बहुविकल्पीय प्रश्न | अंक | समय सीमा |
सामान्य अध्ययन I | हिंदी व अंग्रेजी | हाँ | 200 | 2 घंटे |
सामान्य अध्ययन II | हिंदी व अंग्रेजी | हाँ | 200 | 2 घंटे |
योग | 400 |
UPSC CSE Prelims Paper 1 Syllabus:
- राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन ।
- भारत एवं विश्व भूगोल – भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल ।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन – संविधान, राजनैतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आदि ।
- आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि ।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव-विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे, जिनके लिए विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है ।
- सामान्य विज्ञान ।
UPSC CSE Prelims Paper 2 Syllabus / CSAT Syllabus in Hindi:
- बोधगम्यता
- संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेना और समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक योग्यता
- आधारभूत संख्यनन (संख्याएं और उनके सबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर)
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सिलेबस:
(UPSC Civil Services Mains Syllabus and Exam Pattern)
पेपर | भाषा | अंक |
भाषा (संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से उम्मीदवार द्वारा चुनी गई कोई एक भारतीय भाषा) | उम्मीदवार द्वारा चुनी गई भाषा | 300 |
अंग्रेजी | अंग्रेजी | 300 |
सामान्य अध्ययन 1 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) |
हिंदी व अंग्रेजी | 250 |
सामान्य अध्ययन 2 (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध) |
हिंदी व अंग्रेजी | 250 |
सामान्य अध्ययन 3 (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन) |
हिंदी व अंग्रेजी | 250 |
सामान्य अध्ययन 4 (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि) |
हिंदी व अंग्रेजी | 250 |
वैकल्पिक विषय 1 | वैकल्पिक विषय भाषा | 250 |
वैकल्पिक विषय 2 | वैकल्पिक विषय भाषा | 250 |
उप-योग (लिखित परीक्षा) | 1750 | |
व्यक्तित्व परिक्षण | 275 | |
कुल योग | 2025 |
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा वैकल्पिक भाषाएँ:
भाषा लिपि
असमिया असमिया
बंगाली बंगाली
गुजराती गुजराती
हिन्दी देवनागरी
कन्नड़ कन्नड़
मलयालम मलयालम
मणिपुरी बंगाली
मराठी देवनागरी
नेपाली देवनागरी
उड़िया उड़िया
पंजाबी गुरमुखी
संस्कृत देवनागरी
सिंधी देवनागरी या अरबी
तमिल तमिल
तेलुगु तेलुगु
उर्दू फारसी
बोडो देवनागरी
डोगरी देवनागरी
मैथिली देवनागरी
संताली देवनागरी या ओलचिकी
आयोग मुख्य परीक्षा वैकल्पिक विषय:
(i) कृषि विज्ञान
(ii) पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
(iii) नृविज्ञान
(iv) वनस्पति विज्ञान
(v) रसायन विज्ञान
(vi) सिविल इंजीनियरी
(vii) वाणिज्य तथा लेखा विधि
(viii) अर्थशास्त्र
(ix) विद्युत इंजीनियरी
(X) भूगोल
(xi) भू-विज्ञान
(xi) इतिहास
(xiii) विधि
(xiv) प्रबन्धन
(xv) गणित
(xvi) यांत्रिक इंजीनियरी
(xvii) चिकित्सा विज्ञान
(xvii) दर्शन शास्त्र
(xix) भौतिकी
(xx) राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
(Xxi) मनोविज्ञान
(Xxii) लोक प्रशासन
(Xxiii) समाज शास्त्र
(xxiv) सांख्यिकी
(xxv) प्राणी विज्ञान
(xxvi) निम्नलिखित भाषाओं में से किसी एक भाषा को साहित्य :
असमिया, बंगाली, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेजी ।
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus: