संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Bengali Syllabus in Hindi
इस पाठ्यक्रम के दो प्रश्न-पत्र होंगे । जिसमें आपको उत्तर बांग्ला में लिखने होंगे
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा बांग्ला पेपर – 1 पाठ्यक्रम
(भाषा और साहित्य का इतिहास-उत्तर बांग्ला में लिखने होंगे)
खंड-क
बांग्ला भाषा के इतिहास के विषय :
- आद्य भारोपीय से बांग्ला तक का कालानुक्रमिक विकास | (शाखाओं सहित वंशवृक्ष एवं अनुमानित तिथियां) ।
- बांग्ला इतिहास के विभिन्न चरण (प्राचीन, मध्य एवं नवीन) एवं उनकी भाषा विज्ञान-संबंधी विशिष्टताएं।
- बांग्ला की नीतियां एवं उनके विभेदक लक्षण ।
- बांग्ला शब्दावली के तत्व ।
- बांग्ला गद्य-साहित्य के रूप-साधु एवं पतित ।
- अपिनिहिति (विप्रकर्ष), अभिश्रुति (उम्लाउट), मूर्धन्यीभवन (प्रतिवेष्टन), नासिक्यीभवन (अनुनासिकृत), समीभवन (समीकरण), सादृश्य (एनेलोजी), स्वरागम (स्वर सिन्नवेश), आदि स्वरागम, मध्य स्वरागम अथवा स्वर भक्ति, अंत्य स्वरागम, स्वर संगति (वावल हार्मनी), वाई- श्रुति एवं डब्ल्यू- श्रुति ।
- मानकीकरण की समस्याएं तथा वर्ण माला और वर्तनी तथा लिप्यंतरण और रोमनीकरण को सुधार ।
- आधुनिक बांग्ला का स्वनिमविज्ञान, रूपविज्ञान और वाक्य विन्यास । (आधुनिक बांग्ला की ध्वनियों, समुच्चयबोधक, शब्द रचनाएं, समास, मूल वाक्य अभिरचना) ।
खंड-ख
बांग्ला साहित्य के इतिहास के विषय
- बांग्ला साहित्य का काल विभाजन : प्राचीन एवं मध्यकालीन बांगला ।
- आधुनिक तथा पूर्व-आधुनिक-पूर्व बांगला साहित्य के बीच अंतर से संबंधित विषय ।
- बांग्ला साहित्य में आधुनिकता के अभ्युदय के आधार तथा कारण ।
- विभिन्न मध्यकालीन बांगला रूपों का विकास : मंगल काव्य, वैष्णव गीतिकाव्य, रूपांतरित आख्यान (रामायण महाभारत, भागवत) एवं धार्मिक जीवनचरित ।
- मध्यकालीन बांग्ला साहित्य में धर्म निरपेक्षता का स्वरूप ।
- उन्नीसवीं शताब्दी के बांग्ला काव्य में आख्यानक एवं गीतिका व्यात्मक प्रवृत्तियां ।
- गद्य का विकास ।
- बांग्ला नाटक साहित्य (उन्नीसवीं शताब्दी, टैगोर, 1944 के उपरांत के बांग्ला नाटक) ।
- टैगोर एवं टैगोरोत्तर ।
- कथा साहित्य प्रमुख लेखक : बॉकिमचंद्र, टैगोर, शरतचंद्र, विभूतिभूषण, ताराशंकर, माणिक ।
- नारी एवं बांग्ला साहित्य : सर्जक एवं सृजित ।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा बांग्ला पेपर – 2 पाठ्यक्रम
विस्तृत अध्ययन के लिए निर्धारित पुस्तकें उत्तर बांग्ला में लिखने होंगे
खंड-क
- वैष्णव पदावली: (कलकत्ता विश्वविद्यालय) विद्यापति, चंडीदास, ज्ञानदास, गोविन्ददास एवं बलरामदास की कविताएं।
- चंडीमंगल: मुकुन्द द्वारा कालकेतु वृतान्त, (साहित्य अकादमी)।
- चेतन्य चरितामृत: मध्य लीला, कृष्णदास कविराज रचित (साहित्य अकादमी)।
- मेघनादवध काव्य: मधुसूदन दत्त रचित ।
- कपालकुण्डला: बंकिमचन्द्र चटर्जी रचित ।
- समय एवं बंगदेशेर कृषक: बंकिमचन्द्र चटर्जी रचित ।
- सोनार तारी: रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित ।
- छिन्न पत्रावली: रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित ।
खंड-ख
- रक्त करबी: रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित ।
- नबजातक: रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित ।
- गृहदाह: शरदचन्द्र चटर्जी रचित ।
- प्रबंध संग्रह: भाग 1, प्रथम चौधरी रचित ।
- अरण्यक: विभूतिभूषण बनर्जी रचित ।
- कहानियां: माणिक बंद्योपाध्याय रचित । अताशी मामी, प्रागैतिहासिक, होलुद-पोरा, सरीसृप, हारनेर, नटजमाई, छोटो-बोकुलपुरेर, जात्री, कुष्ठरोगीर बौऊ, जाके घुश दिते होय ।
- श्रेष्ठ कविता: जीवनाचंद दास रचित ।
- जानौरी: सीतानाथ भादुडी रचित ।
- इंद्रजीत: बादल सरकार रचित ।
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा बांग्ला को पढ़ा इस भाषा से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







