संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Sanskrit Syllabus in Hindi
तीन प्रश्नों का उत्तर संस्कृत में दिया जाना चाहिए । शेष प्रश्नों के उत्तर या तो संस्कृत में अथवा उम्मीदवार द्वारा परीक्षा के लिए चुने गये भाषा माध्यम में दिए जाने चाहिए।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा संस्कृत पेपर – 1 पाठ्यक्रम
खण्ड-क
- संज्ञा, संधि, कारक, समास, कर्तरि और कर्मणी वाच्य (वाच्य प्रयोग) पर विशेष बल देते हुए व्याकरण की प्रमुख विशेषताएं ।
(इसका उत्तर संस्कृत में देना होगा) - (क) वैदिक संस्कृत भाषा की मुख्य विशेषताएं ।
(ख) शास्त्रीय संस्कृत भाषा के प्रमुख लक्षण ।
(ग) भाषा वैज्ञानिक अध्ययन में संस्कृत का योगदान । - सामान्य ज्ञान:
(क) संस्कृत का साहित्यिक इतिहास ।
(ख) साहित्यिक आलोचना की प्रमुख प्रवृत्तियां ।
(ग) रामायण ।
(घ) महाभारत ।
(ङ) साहित्यिक विधाओं का उद्भव और विकास ।
महाकाव्य
रूपक (नाटक)
कथा
आख्यायिका
चम्पू
खण्ड काव्य
मुक्तक काव्य
खण्ड – ख
- भारतीय संस्कृति का सार, निम्नलिखित पर बल देते हुए :
(क) पुरुषार्थ
(ख) संस्कार
(ग) वर्णाश्रम व्यवस्था
(घ) कला और ललित कला
(ड.) तकनीकी विज्ञान
- भारतीय दर्शन की प्रवृत्तियां
(क) मीमांसा
(ख) वेदांत
(ग) न्याय
(घ) वैशेषिक
(ङ) सांख्य
(च) योग
(छ) बुद्ध
(ज) जैन
(झ) चार्वाक
- संक्षिप्त निबंध (संस्कृत में)
- अनदेखा पाठांश और प्रश्न (इसका उत्तर संस्कृत में देना होगा) ।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा संस्कृत पेपर – 2 पाठ्यक्रम
वर्ग 4 के प्रश्न का उत्तर केवल संस्कृत में देना होगा । वर्ग 1, 2 और 3 के प्रश्नों के उत्तर या तो संस्कृत में अथवा उम्मीदवार द्वारा चुने गये भाषा माध्यम में देने होंगे।
खण्ड – क
निम्नलिखित समुच्चयों का सामान्य अध्ययन :
वर्ग-1
(क) रघुवंशम्-कालिदास
(ख) कुमारसंभवम्-कालिदास
(ग) किरातार्जुनीयम्-भारवि
(घ) शिशुपालवधम्-माघ
(ङ) नैषध चरितम्-श्रीहर्ष
(च) कादम्बीर-बाणभट्ट
(छ) दशकुमार चरितम्-दण्डी
(ज) शिवराज्योयम्-एस. बी. वारनेकर
वर्ग-2
(क) ईशावास्योपनिषद
(ख) भगवद्गीता
(ग) बाल्मीकि रामायण का सुंदरकांड
(घ) कौटिल्य का अर्थशास्त्र
वर्ग-3
(क) स्वप्नवासवदत्तम्-भास ।
(ख) अभिज्ञान शाकुन्तलम्-कालिदास
(ग) मृच्छकटिकम्-शूद्रक
(घ) मुद्राराक्षसम्-विशाखदत्त
(ङ) उत्तररामचरितम्-भवभूति
(च) रत्नावली-श्रीहर्षवर्धन
(छ) वेणीसंहारम्-भट्टनारायण
वर्ग-4
निम्नलिखित पर संस्कृत में संक्षिप्त टिप्पणियां :
(क) मेघदूतम्-कालिदास
(ख) नीतिशतकम्-भर्तृहरि
(ग) पंचतंत्र
(घ) राजतर्रागणी-कल्हण
(ङ) हर्षचरितम्-बाणभट्ट
(च) अमरुकशतकम्-अमरूक
(छ) गीत गोविंदम्-जयदेव ।
खंड-ख
इस खंड में निम्नलिखित चुनी हुई पाठ्य सामग्रियों को मौलिक अध्ययन अपेक्षित होगा :
(वर्ग 1 और 2 से प्रश्नों के उत्तर केवल संस्कृत में देने होंगे। वर्ग 3 एवं 4 के प्रश्नों का उत्तर संस्कृत में अथवा उम्मीदवार द्वारा चुने गये भाषा माध्यम में देने होंगे)
वर्ग-1
(क) रघुवंशम्-सर्ग 1, श्लोक 1 से 10
(ख) कुमारसंभवम्-सर्ग 1, श्लोक 1 से 10
(ग) किरातार्जुनीयम्-सर्ग 1, श्लोक 1 से 10
वर्ग-2
(क) ईशावास्योपनिषद्-श्लोक 1, 2, 4, 6, 7, 15 और 18
(ख) भगवद्गीता अध्याय-II-श्लोक 13 से 25
(ग) बाल्मीकि का सुंदरकांड सर्ग 15, श्लोक 15 से 30 (गीता प्रेस संस्करण)
वर्ग-3
(क) मेघदूतम्-श्लोक 1 से 10
(ख) नीतिशतकम्-श्लोक 1 से 10 (डी. डी. कौशाम्बी द्वारा सम्पादित, भारतीय विद्या भवन प्रकाशन)
(ग) कादम्बरी-शुकनासोपदेश (केवल)
वर्ग-4
(क) स्वपनवासवदूतम्-अंक VI
(ख) अभिज्ञानशाकुन्तलम्-अंक V श्लोक 15 से 30 (एम. आर. काले संस्करण)
(ग) उत्तररामचरितम्-अंक 1, श्लोक 31 से 47 (एम.आर. काले संस्करण) ।
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा संस्कृत को पढ़ा इस भाषा से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







