संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Assamese Syllabus in Hindi
इस पाठ्यक्रम के दो प्रश्न-पत्र होंगे । जिनके उत्तर आपको असमिया भाषा में ही देनें होंगे |
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा असमिया पेपर – 1 पाठ्यक्रम
खंड-क
भाषा:
(क) असमिया भाषा के उद्गम और विकास का इतिहास भारतीय आर्य भाषाओं में उसका स्थान-इसके इतिहास के विभिन्न काल-खंड
(ख) असमिया गद्य का विकास ।
(ग) असमिया भाषा के स्वर और व्यंजन-प्राचीन भारतीय आर्यों से चली आ रही असमिया पर बालाघाट के साथ स्वनिक परिवर्तन के नियम ।
(घ) असमिया शब्दावली एवं इसके स्रोत ।
(ङ) भाषा का रूप विज्ञान–क्रिय रूप—पूर्वाश्रयी निर्देशन एवं अधिकपदीय पर प्रत्यय ।
(च) बोलीगत वैविध्य मानक बोलचाल एवं विशेष रूप से कामरूपी बोली ।
(छ) उन्नीसवीं शताब्दी तक विभिन्न युगों में असमिया लिपियों का विकास ।
खंड-ख
साहित्यिक आलोचना और साहित्यिक इतिहास :
(क) साहित्यिक आलोचना के सिद्धांत, नई समीक्षा ।
(ख) विभिन्न साहित्यिक विधाएं।
(ग) असमिया में साहित्यिक रूपों का विकास ।
(घ) असमिया में साहित्यिक आलोचना का विकास ।
(ङ) चर्यागीतों के काल से असमिया साहित्य के इतिहास की बिल्कुल प्रारिभक प्रवृत्तियां और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि : आदि असमिया शंकरदेव से पहले शंकरदेव केराजसूय । बाद-आधुनिक काल (ब्रिटिश आगमन के बाद से) स्वातंत्र्योत्तर काल । वैष्णव काल, गोनाकी एवं स्वातंत्र्योत्तर काल पर विशेष बल दिया जाना है।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा असमिया पेपर – 2 पाठ्यक्रम
इस प्रश्न-पत्र में निर्धारित मूल पाठ्य-पुस्तकों को पढ़ना अपेक्षित होगा और ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जिनसे अभ्यर्थी की आलोचनात्मक योग्यता की परीक्षा हो सके । उत्तर असमिया में लिखने होंगे ।
खंड-क
रामायण (केवल अयोध्या कांड) माधव कंदली द्वारा
पारिजात-हरण शंकरदेव द्वारा
रासक्रीड़ा शंकरदेव द्वारा (कीर्तन घोष से)
बरगीत माधवदेव द्वारा
राजसूय माधवदेव द्वारा
कथा-भागवत (पुस्तक 1 एवं 2) बैकुण्ठनाथ भट्टाचार्य द्वारा गुरु चरित-कथा (केवल शंकरदेव का भाग)-संपादक : महेश्वर नियोग ।
खंड-ख
मोर जीवन स्मरण लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ द्वारा
कृपाबर बराबरुआ काकतर तोपोला लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ द्वारा
प्रतिमा चन्द्र कुमार अगरवाला
गांवबूढा पद्मनाथ गोहेन बरुआ द्वारा
मनोमती रजनीकांत बोरदोलोई द्वारा
पुरणी असमिया साहित्य बानीकांत काकती द्वारा
कारिआंग लिगिरी ज्योति प्रसाद अगरवाला द्वारा
जीबनार बातत बीना बरुआ (बिरिंचि कुमार बरुआ द्वारा)
मृत्युत्रर्जेय बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य द्वारा
सम्राट नवकांत बरुआ द्वारा ।
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा के असमिया भाषा के पाठ्यक्रम को पढ़ा, यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







