संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Tamil Syllabus in Hindi
इस पाठ्यक्रम के दो प्रश्न-पत्र होंगे । जिसमें आपको उत्तर तमिल में लिखने होंगे
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा तमिल पेपर – 1 पाठ्यक्रम
खंड-क
भाग-1 : तमिल भाषा का इतिहास
प्रमुख भारतीय भाषा परिवार-भारतीय भाषाओं में, विशेषकर द्रविड़ परिवार में तमिल का स्थान-द्रविड़ भाषाओं की संख्या तथा क्षेत्र विस्तार ।
संगम साहित्य की भाषा-मध्यकालीन तमिल : पल्लव युग की भाषा के संदर्भ-संज्ञा, क्रिया, विशेषण तथा क्रिया विशेषण का ऐतिहासिक अध्ययन-तमिल में काल सूचक प्रत्यय तथा कारक चिह्न ।
तमिल भाषा में अन्य भाषाओं से शब्द ग्रहण-क्षेत्रीय तथा सामाजिक बोलियां-तमिल में लेखन की भाषा और बोलचाल की भाषा में अंतर ।
भाग-2 : तमिल साहित्य का इतिहास
तोलकाप्पियम-संगम साहित्य-अकम और पुरम की काव्य विधाएं-संगम साहित्य की पंथनिरपेक्ष विशेषताएं-नीतिपरक साहित्य का विकास; सिलप्पदिकारम और मणिमेखलै ।
भाग-3 : भक्ति साहित्य ( आलवार और नायनमार) – आलवारों के साहित्य में सखी भाव (ब्राइडल मिस्टिरिज) -छुटपुट साहित्यिक विधाएं (तटु, उला, परणि, कुरवंजि) ।
आधुनिक तमिल साहित्य के विकास के सामाजिक कारक: उपन्यास, कहानी और आधुनिक कविता-आधुनिक लेखन पर विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं का प्रभाव ।
खण्ड-ख
भाग-1 : तमिल के अध्ययन में नई प्रवृत्तियां
समालोचना के उपागम: सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, ऐतिहासिक तथा नैतिक-समालोचना का प्रयोग-साहित्य के विविध उपादानः उल्लुरै (लक्षणा), इरैच्चि, तोणमम (मिथक), (ओतुरूवगम) (कथा रूपक), अंगदम (व्यंग्य), मेयप्पाडु, पडियम (बिंब), कुरियडु (प्रतीक), इरूण्मै (अनेकार्थकता)-तुलनात्मक साहित्य की अवधारणा–तुलनात्मक साहित्य के सिद्धांत ।
भाग-2 : तमिल में लोक साहित्य
गाथाएं, गीत, लोकोक्तियां और पहेलियां-तमिल लोक गाथाओं का समाज वैज्ञानिक अध्ययन । अनुवाद की उपयोगिता-तमिल की कृतियों का अन्य भाषाओं में अनुवाद-तमिल में पत्रकारिता का विकास ।
भाग-3 : तमिल की सांस्कृतिक विरासत
प्रेम और युद्ध की अवधारणा-अरम की अवधारणा प्राचीन तमिलों द्वारा युद्ध में अपनाई गई नैतिक संहिता । पांचों लिणे क्षेत्रों की प्रथाएं, विश्वास, रीति-रिवाज तथा उपासना विधि ।
उत्तर-संगम साहित्य में अभिव्यक्त सांस्कृतिक परिवर्तनमध्यकाल में सांस्कृतिक सम्मिश्रण (जैन तथा बौद्ध) । पल्लव, परवर्ती चौल तथा नायक के विभिन्न युगों में कलाओं और वास्तुकला का विकास । तमिल समाज पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक आंदोलनों का प्रभाव । समकालीन तमिल समाज के सांस्कृतिक परिवर्तन में जन माध्यमों की भूमिका ।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा तमिल पेपर – 2 पाठ्यक्रम
उत्तर तमिल में लिखने होंगे
इस प्रश्न पत्र में निर्धारित पाठ्यपुस्तकों का मूल अध्ययन आवश्यक है । परीक्षा में उम्मीदवार की आलोचनात्मक क्षमता को जांचने वाले प्रश्न पूछे जाएंगे ।
खण्ड -क
भाग-1 : प्राचीन साहित्य
(1) कुरून्तोकै (1 से 25 तक कविताएं)
(2) पुरनानूरू (182 से 200 तक कविताएं)
(3) तिरूक्कुरल (तोरूल पाल: अरसियलुम अमैच्चियलुम) (इरैमाचि से अवेअंजामै तक)
भाग-2 : महाकाव्य
(1) सिलप्पदिकारम (मदुरै कांडम)
(2) कंब रामायणम् (कुंभकर्णन वदै पडलम)
भाग-3 : भक्ति साहित्य
(1) तिरूवाचक ‘र’ म : नीत्तल विण्णप्पम
(2) विरूप्पावे (सभी-पद)।
खण्ड – ख
आधुनिक साहित्य
भाग-1 : कविता
(1) भारतियार : कण्णन पाट्ट
(2) भारती दासन : कुटुम्ब विलक्कु
(3) ना. कामरासन : करूप्पु मलरकल
गद्य
(1) मु. वरदराजनार : अरमुम अरसियलुम |
(2) सी. एन अण्णादुरै : ऐ, तालन्द तमिलगम ।
भाग-2 : उपन्यास, कहानी और नाटक
(1) अकिलन : चित्तिरप्पावै
(2) जयकांतन : गुरूपीडम
भाग-3 : लोक साहित्य
(1) मत्तुप्पाट्टन कतै : न, वानमामलै (सं.)
प्रकाशन : मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, मदुरै
(2) मलैयरूवि : कि.वा. जगन्नाथन (सं.)
प्रकाशन : सरस्वती महल, तंजाऊर
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा तमिल को पढ़ा इस भाषा से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







