संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। आपको ज्ञात होगा की प्रमुख परीक्षा से पहले आपको दो सामान्य अध्ययन पेपर क्वालीफाइ करने होते हैं जिसमें आपको वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं जिनके अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाते वह सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर होते हैं | तथा मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE Mains Philosophy syllabus in Hindi (दर्शन शास्त्र )
इस लेख में हम आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के विषय दर्शन शास्त्र के पेपर 1 व पेपर 2 के पाठ्यक्रम को हिंदी भाषा में बतायेंगे | दर्शन शास्त्र एक प्रमुख विषय है जिससे संबंधित कई प्रश्न आते हैं, इसको गहनता से ध्यान पूर्वक पढ़ें:
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा दर्शन शास्त्र पेपर – 1 पाठ्यक्रम
दर्शन का इतिहास एवं समस्याएं:
- प्लेटो एवं अरस्तू: प्रत्यय; द्रव्य; आकार एवं पुदगल; कार्यकारण भाव; वास्तविकता एवं शक्यता ।
- तर्कबुद्धिवाद (देकार्त, स्पिनोजा, लीबनिज): देकार्त की पद्धति एवं असॉदग्ध ज्ञान; द्रव्य; परमात्मा; मन-शरीर द्वैतवाद; नियतत्ववाद एवं स्वातंत्र्य ।
- इंद्रियानुभव (लॉक, बर्कले, ह्यूम); ज्ञान का सिद्धांत; द्रव्य एवं गुण; आत्मा एवं परमात्मा; संशयवाद ।
- कांट : संश्लेषात्मक प्रागनुभविक निर्णय की संभवता; दिक एवं काल; पदार्थ; तर्कबुद्धि प्रत्यय; विप्रतिषेधः परमात्मा के अस्तित्व के प्रमाणों की मीमांसा ।
- हीगेल : द्वंद्वात्मक प्रणाली; परमप्रत्यवाद ।
- मूर, रसेल एवं पूर्ववर्ती विटगेन्स्टीन; सामान्य बुद्धि का मंडन; प्रत्ययवाद का खंडन; तार्किक परमाणवाद; तार्किक रचना; अपूर्ण प्रतीक; अर्थ का चित्र सिद्धांत; उक्ति एवं प्रदर्शन ।
- तार्किक प्रत्यक्षवाद; अर्थ का सत्यापन सिद्धांत; तत्वमीमांसा का अस्वीकार; अनिवार्य प्रतिज्ञप्ति का भाषिक सिद्धांत ।
- उत्तरवर्ती विस्टीन : अर्थ एवं प्रयोग; भाषा-खेल; व्यक्ति भाषा की मीमांसा ।
- संवृतिशास्त्र (हर्सल); प्रणाली; सार सिद्धांत; मनोविज्ञानपरता का परिहार ।
- अस्तित्वपरकतावाद (कीर्कगार्द, सात्र, हीडेगर); अस्तित्व एवं सार; वरण, उत्तरदायित्व एवं प्रामाणिक अस्तित्व; विश्वनिसंत एवं कालसत्ता ।
- क्वाइन एवं स्ट्रासन : इंद्रियानुभववाद की मीमांसा; मूल विशिष्ट एवं व्यक्ति का सिद्धांत ।
- चार्वाक : ज्ञान का सिद्धांत; अतींद्रिय सत्वों का अस्वीकार ।
- जैनदर्शन संप्रदाय; सत्ता का सिद्धांत; सप्तभंगी न्याय; बंधन एवं मुक्ति ।
- बौद्धदर्शन संप्रदाय; प्रतीत्यसमुत्पाद; क्षणिकवाद, नैरात्म्यवाद ।
- न्यायवैशेषिक: पदार्थ सिद्धांत; आभास सिद्धांत; प्रणाम सिद्धांत; आत्मा, मुक्ति; परमात्मा; परमात्मा के अस्तित्व के प्रणाम; कार्यकारण-भाव का सिद्धांत, सृष्टि का परमाणुवादी सिद्धांत ।
- सांख्य : प्रकृति; पुरुष; कार्यकारण-भाव; मुक्ति ।
- योग : चित्त; चित्तवृति; क्लेश; समाधि; कैवल्य ।
- मीमांसा; ज्ञान का सिद्धांत ।
- वेदांत संप्रदाय : ब्रह्मन; ईश्वर; आत्मन; जीव; जगत; माया; अविद्या; अध्यास; मोक्ष; अपृथक सिद्धि; पंचविधभेद ।
- अरविन्द : विकास, प्रतिविकास; पूर्ण योग ।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा दर्शन शास्त्र पेपर – 2 पाठ्यक्रम
सामाजिक-राजनैतिक दर्शन
- सामाजिक एवं राजनैतिक आदर्श; समानता, न्याय, स्वतंत्रता ।
- प्रभुसत्ता : आस्टिन बोदाँ, जास्की, कौटिल्य ।
- व्यक्ति एवं राज्य : अधिकार; कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व ।
- शासन के प्रकार : राजतंत्र; धर्मतंत्र एवं लोकतंत्र ।
- राजनैतिक विचारधाराएं; अराजकतावाद; माक्र्सवाद एवं समाजवाद ।
- मानववाद; धर्मनिरपेक्षतावाद; बहुसंस्कृतिवाद ।
- अपराध एवं दंड : भ्रष्टाचार, व्यापक हिंसा, जातिसंहार, प्राणदंड।
- विकास एवं सामाजिक उन्नति ।
- लिंग भेद : स्त्रीभ्रूण हत्या, भूमि एवं संपत्ति अधिकार; सशक्तिकरण ।
- जाति भेद : गांधी एवं अम्बेडकर ।
धर्म दर्शन
- ईश्वर की धारणा : गुण; मनुष्य एवं विश्व से संबंध ( भारतीय एवं पाश्चात्य) ।
- ईश्वर के अस्तित्व के प्रमाण और उसकी मीमांसा ( भारतीय एवं पाश्चात्य) ।
- अशुभ की समस्या ।
- आत्मा : अमरता; पुनर्जन्म एवं मुक्ति ।
- तर्कबुद्धि, श्रुति एवं आस्था ।
- धार्मिक अनुभव: प्रकृति एवं वस्तु (भारतीय एवं पाश्चात्य) ।
- ईश्वर रहित धर्म ।
- धर्म एवं नैतिकता ।
- धार्मिक शुचिता एवं परम सत्यता की समस्या |
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा के दर्शन शास्त्र पढ़ा, यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian National Movement Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







