संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Dogri Syllabus in Hindi
इस पाठ्यक्रम के दो प्रश्न-पत्र होंगे । जिसमें आपको उत्तर डोगरी में लिखने होंगे
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा डोगरी पेपर – 1 पाठ्यक्रम
डोगरी भाषा एवं साहित्य का इतिहास
खंड-क
डोगरी भाषा का इतिहास:
- डोगरी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास : विभिन्न अवस्थाओं में ।
2 डोगरी एवं इसकी बोलियां भाषाई सीमाएं ।
- डोगरी भाषा के विशिष्ट लक्षण ।
- डोगरी भाषा की संरचना ।
(क) ध्वनि संरचना ।
खंडीय स्वर : एवं व्यंजन
अखंडीय : दीर्घता, बलाघात, नासिक्यरंजन, सुर एवं साँध
(ख) डोगरी का पदरचना विज्ञान
(i) रूप रचना वर्ग : लिंग, वचन, कारक, पुरुष, काल एवं वाच्य ।
(ii) शब्द निर्माण : उपसर्गों, मध्सप्रत्ययों तथा प्रत्ययों का उपयोग ।
(iii) शब्द समूह : तत्सम, तद्भव, विदेशीय एवं देशज ।
(ग) वाक्य संरचना : सर्वांग वाक्य–उनके प्रकार तथा अवयव, डोगरी वाक्यविन्यास में अन्वय तथा अन्विति ।
- डोगरी भाषा एवं लिपि: डोगरे/डोगरा अक्खर, देवनागरी तथा फारसी ।
खंड-ख
डोगरी साहित्य का इतिहास:
- स्वतंत्रता-पूर्व डोगरी साहित्य का सक्षप्त विवरण : पद्य एवं गद्य ।
- आधुनिक डोगरी काव्य का विकास तथा डोगरी काव्य के मुख्य रूझान ।
- डोगरी लघुकथा का विकास, मुख्य रूझान तथा प्रमुख लघु-कथा लेखक ।
- डोगरी उपन्यास का विकास, मुख्य रूझान तथा डोगरी उपन्यासकारों का योगदान ।
- डोगरी नाटक का विकास तथा प्रमुख नाटककारों का योगदान ।
- डोगरी गद्य का विकास : निबंध, संस्मरण एवं यात्रावृत । 7, डोगरी लोक साहित्य का परिचय-लोकगीत, लोक कथाएं तथा लोक गाथाएं।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा डोगरी पेपर – 2 पाठ्यक्रम
डोगरी साहित्य का पाठालोचन (उत्तर डोगरी में लिखे जाएं)
खण्ड-क
पद्य
- आजादी पैहले दी डोगरी कविता निम्नलिखित कवि:- देवी दित्ता लक्खू, गंगा राम, रामधन, हरदत्त, पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम तथा परमानंद अलमस्त ।
- आधुनिक डोगरी कविता, आजादी बाद दी डोगरी कविता निम्नलिखित कवि:- किशन स्मैलपुरी, तारा स्मैलपुरी, मोहन लाल सपोलिया, यश शर्मा, के. एस. मधुकर, पद्मा सचदेवा, जितेन्द्र ऊधमपुरी, चरण सिंह तथा प्रकाश प्रेमी ।
- शीराज़ा डोगरी सं. 102, गज़ल अंक निम्नलिखित शायर:– राम लाल शर्मा, वेद पाल दीप, एन. डी. जाम्वाल, शिव राम दीप, अश्विनी मगोत्रा तथा वीरेन्द्र केसर ।
- शीरज़ा डोगरी सं. 107, गज़ल अंक निम्नलिखित कवि:- आर. एन. शास्त्री, जितेन्द्र ऊधमपुरी,चंपा शर्मा तथा दर्शन दर्शी
- शम्भूनाथ शर्मा द्वारा रचित ‘रामायण’ (महाकाव्य)(अयोध्या काण्ड तक) ।
- दीनू भाई पन्त द्वारा रचित ‘वीर गुलाब’ (खण्ड काव्य) ।
खण्ड-ख
गद्य
- अजबणी डोगरी कहानी । निम्नलिखित लघु कथा लेखक:- :मदन मोहन शर्मा, नेरन्द्र खजूरिया तथा बी.पी. साठे ।
- अजकणी डोगरी कहानी भाग-II निम्नलिखित लघु कथा लेखक:- वेद राही, नरसिंह देव जम्वाल, ओम गोस्वामी, छत्रपाल, ललित मगोत्रा, चमन अरोड़ा तथा रतन केसर ।
- कथा कुंज भाग-II निम्नलिखित कथा लेखक:- ओम विद्यार्थी, चम्पा शर्मा तथा कृष्ण शर्मा ।
- बंधु शर्मा द्वारा रचित ‘मील पत्थर’ (लघु कथा संग्रह) ।
- देश बंधु डोगरा नूतन द्वारा रचित ‘कैदी’ (उपन्यास) ।
- ओ.पी. शर्मा सारथी द्वारा रचित ‘नंगा रुक्ख’ (उपन्यास) ।
- मोहन सिंह द्वारा रचित ‘न्या’ (नाटक) ।
- सतरंग (एकांकी नाटक संग्रह) निम्नलिखित नाटककार:- विश्वनाथ खजूरिया, राम नाथ शास्त्री, जितेन्द्र शर्मा, ललित मगोत्रा तथा मदन मोहन शर्मा ।
- डोगरी ललित निबंध निम्नलिखित लेखक:- विश्वनाथ खजूरिया, नारायण मिश्रा, बालकृष्ण शास्त्री, विश्वनाथ, श्याम लाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण, डी.सी. प्रशान्त, वेद घई, कुवंर वियोगी ।
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा डोगरी को पढ़ा इस भाषा से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







