संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। जो की वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। इनमें प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। मुख्य परीक्षा जिसमें दो वैकल्पिक प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें प्रथम किसी एक भारतीय भाषा (Indian Language) अथवा अंग्रेजी, दूसरा कोई एक वैकल्पिक विषय जोकि प्रत्येक 300 अंक के होते हैं, ये भी अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकता हैं।
UPSC CSE (IAS) Mains Indian Language Konkani Syllabus in Hindi
इस पाठ्यक्रम के दो प्रश्न-पत्र होंगे । जिसमें आपको उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा कोंकणी पेपर – 1 पाठ्यक्रम
खण्ड क
कोंकणी भाषा का इतिहास :
(1) भाषा का उद्भव और विकास तथा इस पर पड़ने वाले प्रभाव ।
(2) कोंकणी भाषा के मुख्य रूप तथा उनकी भाषाई विशेषताएं।
(3) कोंकणी भाषा में व्याकरण तथा शब्दकोष संबंधी कार्यकारक, क्रिया विशेषण, अव्यय तथा वाच्य के अध्ययन सहित ।
(4) पुरानी मानक कोंकणी, नयीं मानक कोंकणी तथा मानकीकरण की समस्याएं ।
खण्ड ख
कोंकणी साहित्य का इतिहास :
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाएगी की वे कॉकणी साहित्य तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भली-भाँति परिचित हों तथा इससे उठने वाली समस्याओं तथा मुद्दों पर विचार करने में सक्षम हों ।
(1) कोंकणी साहित्य का इतिहास–प्राचीनतम संभावित स्रोत से लेकर वर्तमान काल तक तथा मुख्य कृतियों, लेखकों और आंदोलनों सहित ।
(i) कोंकणी साहित्य के उत्तरोत्तर निर्माण की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि ।
(ii) आदिकाल से आधुनिक काल तक कोंकणी साहित्य पर पड़ने वाले भारतीय और पाश्चात्य प्रभाव ।
(iii) विभिन्न क्षेत्रों और साहित्यिक विधाओं में उभरने वाली आधुनिक प्रवृत्तियाँ–कोंकणी लोक साहित्य के अध्ययन सहित ।
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा कोंकणी पेपर – 2 पाठ्यक्रम
(उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे) कोंकणी साहित्य की मूलपाठ
विषयक समालोचना
यह प्रश्न-पत्र इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि उम्मीदवार की आलोचना तथा विश्लेषण क्षमता की जांच हो सके । उम्मीदवारों से कोंकणी साहित्य के विस्तृत परिचय की अपेक्षा की। जाएगी और देखा जाएगा कि उन्होंने निम्नलिखित पाठ्य पुस्तकों को | मूल में पढ़ा है अथवा नहीं।
खण्ड क गद्य
- (क) कोंकणी मनसगंगोत्री (पद्य के अलावा) प्रो. ओलिविन्हो | गोम्स द्वारा संपादित ।
(ख) ओल्ड कोंकणी लैंग्वेज एंड लिट्रेचर, दी पोर्चुगीज़ रोल : प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित । - (क) ओट्मो डेन्वचरक : ए. वी. डा. क्रूज़ को उपन्यास ।
(ख) वडोल आनी वरेम : एंटोनियों पटेरा का उपन्यास ।
(ग) डेवाचे करपेन : वी. जे. पी. सल्दाना का उपन्यास । - (क) वज़लिखानी- शेनॉय गौइम-बाब :
(शांताराम वर्ड वल्खलिकर द्वारा संपादित संग्रह)
(ख) कोंकणी ललित निबंध : श्याम वेरेंकर द्वारा संपादित निबंध संग्रह।
(ग) तीन दशकम : चंद्रकांत केणि द्वारा संपादित संग्रह । - (क) डिमांड : पुंडलीक नाइक का नाटक ।
(ख) कादम्बिनी : ए मिसलेनी आफ मार्डन प्रोज : प्रो. ओ. जे. एफ. गोम्स तथा श्रीमती पी. एस. तदकोदकर द्वारा संपादित ।
(ग) रथा त जे ओ घुदियो । श्रीमती जयंती नाईक।
खण्ड ख-गद्य
- (क) इवअणि मोरी – एहुआ ब्रुनो डिसूजा द्वारा रचित काव्य ।
(ख) अब्रवंचम यज्ञदान : लुईस मेस्कॅरेनहास । - (क) गोडडे रामायण : आर. के. राव द्वारा संपादित ।
(ख) रत्नाहार I एंड II क्लेक्शन आफ पोयम्स : आर. वी. पडत द्वारा संपादित । - (क) जयो जुयो-पोयम्स मनोहर एल. सरदेसाई ।
(ख) कनादी माटी कोंकणी कवि : प्रताप नाईक द्वारा संपादित कविता संग्रह । - (क) अदृष्टाचे कल्ले : पांडुरंग भंगुई द्वारा रचित कविताएं।
(ख) यमन : माधव बोरकर द्वारा रचित कविताएं।
अभी आपने संघ लोक सेवा आयोग प्रमुख परीक्षा भारतीय भाषा के कोंकणी भाषा के पाठ्यक्रम को पढ़ा, यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो Comment Box में जाकर पूछ सकते हैं, और आप हमारे Free IAS Prelims Quiz को Attempt कर सकते हैं जिसके द्वारा आप अपनी तैयारियों को परख सकते हैं |
Useful Test Courses / Study Material for UPSC IAS:
| UPSC IAS Prelims Test Series in Hindi – 10 Full-Length Test 10 Sectional Test |
| Ancient History Test Course in Hindi– 53 Chapter-wise Test |
| Medieval History Test Course in Hindi – Coming Soon |
| Modern History Test Course in Hindi and English – 59 Chapter-wise Test |
| Indian Polity Test Course in Hindi – 52 Chapter-wise Test |
| Indian & World Geography Test Course in Hindi & English – 54 Chapter-wise Test |
| Science Test Course in Hindi & English – 49 Chapter-wise Test |
| Environmental Studies Test Course in Hindi & English – 21 Chapter-wise Test |
UPSC IAS Mains Optional Subject Syllabus:







