प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य अध्ययन (General Studies) की तैयारी शुरू करने के लिए पहला चरण होता है कि आप NCERT Board की किताबों से अध्ययन शुरू करें |
सामान्य अध्ययन में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक की पुस्तकें पढने की सलाह दी जाती है |
लेकिन अभ्यर्थी अध्ययन करते समय उन पुस्तकों को सिर्फ पढ़ते जाते हैं वो यह नहीं जांच पाते कि उन्हें उनके अध्यायानुसार अध्ययन से कितना प्राप्त हुआ है | जोकि एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है और अभ्यर्थी के अन्दर आत्मविश्वास नहीं जग पाता क्योंकि उसे लगता है कि वह वो सब पढता जा रहा है जो उसने बचपन से पढ़ा है या जो उसके घर के छोटे बच्चे पढ़ रहे हैं | इस तरह से कुछ समय के बाद उसका रुझान उन पुस्तकों से हट जाता है और वह स्टैण्डर्ड बुक्स में लग जाता है | लेकिन शुरूआती आधार मजबूत न होने पर स्टैण्डर्ड बुक्स पढने में भी उसे समस्या आने लगती है |
परन्तु सामान्य अध्ययन की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे जरुरी है कि NCERT Board की पुस्तकों को अच्छे से पढ़ा जाये |
तो इस समस्या के निदान के लिए हमने ( test.yuvayana.org ) NCERT Test Series की शुरुआत की है | जिसमें हम आपको सम्पूर्ण NCERT कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विषयों के अध्यायानुसार प्रैक्टिस टेस्ट उपलब्ध करवाएंगे |
यह सभी टेस्ट आपके सामान्य अध्ययन को एक मजबूत आधार देंगे जिससे कि आप अपनी परीक्षा की तैयारी की बहुमंजिला इमारत खड़ी कर सकें व कामयाबी की बुलंदियों को छू सकें |
सामान्य अध्ययन के टेस्ट हल करने का सही तरीका :
इन टेस्ट को हल करने का सबसे सही तरीका यह होगा कि आप सबसे पहले पुस्तक से एक अध्याय को पूरा पढ़ें उसके बाद वेबसाइट से उस अध्याय का ऑनलाइन टेस्ट हल करें | टेस्ट हल करने के बाद अपने स्कोर को जांचे और देखें कि आपका स्कोर 80% या उससे अधिक है या नहीं | यदि स्कोर 80% से अधिक है तो आप उस टेस्ट के उत्तर देखें अन्यथा आप दोबारा से उस अध्याय को पढ़ें | जब आप उस अध्याय को पढ़ लें तो दोबारा से टेस्ट हल करें और फिर जांचे कि आपका क्या स्कोर रहा है |
इस तरह से आप एक एक करके सभी अध्याय पूरे करें |
यदि आप नीचे दिये गए पैटर्न का अनुसरण करते हैं तो आपको अत्याधिक लाभ होगा:
- अध्याय के बाद टेस्ट हल करें
- एक कक्षा की पूरी पुस्तक होने के बाद सभी टेस्ट दोबारा हल करें और जाचें कि आपको सब कुछ स्मरण है या नहीं |
- सभी कक्षा की उस विषय के अध्ययन के बाद एक बार फिर से उन टेस्ट को हल करें और जाचें कि आपको सब कुछ स्मरण है या नहीं यदि किसी अध्याय में आपको परेशानी हो रही है तो उसका पुनः अध्ययन कर लें |
इस तरह से अध्ययन करने में समय तो अधिक लगेगा लेकिन आपके ये प्रश्न व अध्याय सदा के लिए तैयार हो जायेंगे |
Free NCERT Practice Test Paper:
NCERT Economics Class 9 Practice Test
NCERT Economics Class 10 Practice Test
NCERT Economics Class 11 Book 1 Practice Test
NCERT Economics Class 11 Book 2 Practice Test
NCERT Economics Class 12 Book 1 Practice Test
NCERT Economics Class 12 Book 2 Practice Test
आप NCERT Board के अध्यायानुसार टेस्ट हमारी वेबसाइट www.test.yuvayana.org से मुफ्त हल कर सकते हैं | प्रत्येक टेस्ट के समाप्त होने पर “View Answers” बटन से आपको उन प्रश्नों के उत्तर व व्याख्या अवश्य देखें |






